बैंक लू’ट में हो’मगा’र्ड जवान के पुत्र समेत आठ सं’दिग्धों से पू’छताछ

मुजफ्फरपुर : गोबरसही आइसीआइसीआइ बैंक से 14.16 लाख रुपये लू’ट मामले में तीसरे दिन भी पुलिस खा’ली हाथ है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का दावा है कि लु’टेरों के बारे में पता चल गया है। खुफिया इ’नपुट के आधार पर जांच के साथ उसके ठि’काने पर तेजी से का’र्रवाई की जा रही है, लेकिन बुधवार की देर रात तक किसी की गि’रफ्तारी नहीं हो सकी है।

संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है। फाइल फोटोदूसरी ओर लू’ट की गु’त्थी सु’लझाने को लेकर ग’ठित विशेष टीम के द्वारा पताही इलाके के एक होमगार्ड जवान के पुत्र को भी पुलिस ने हि’रासत में लिया। उसकी गतिविधि सं’दिग्ध मिलने पर उससे पू’छताछ कर सीसीटीवी कैमरे में कै’द लु’टेरों के तस्वीर की पहचान कराई गई, लेकिन उसने पहचानने से इनकार कर दिया।

इसके बाद वरीय अधिकारी के निर्देश के बाद उसे देर शाम पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। हालांकि उसके अलावा हि’रासत में लिए गए सात अन्य सं’दिग्धों से बुधवार को भी पुलिस की पू’छताछ जारी रही।

पुलिस का कहना है कि होमगार्ड जवान का पुत्र आठ माह जे’ल में रहकर ज’मानत पर हाल ही में बाहर आया है। उसे थाने से भले ही पीआर बांड पर छोड़ा गया है, लेकिन नित्य दिन थाने पर हा’जिरी लगाने को कहा गया है। एसएसपी जयंत कांत ने कहा कि लू’ट मामले में लु’टेरा गि’रोह के नजदीक तक पुलिस पहुंच गई है।

विशेष टीम काम कर रही है। जल्द ही प’रिणाम सामने आएंगे। मालूम हो कि सोमवार को दो बाइक सवार तीन लु’टेरों ने ह’थियार के बल पर कर्मी व ग्राहकों को क’ब्जे में लेकर आइसीआइसीआइ बैंक से 14.16 लाख रुपये लू’ट लिए थे। सीसी कैमरे में लु’टेरों के क’रतूत कैद है, लेकिन कामयाबी नहीं मिलने से पुलिस की बेचैनी बढ़ी हुई है।

बताया गया कि लूट को अंजाम देने के बाद रामदयालु तरफ लुटेरों के भागे जाने को लेकर बुधवार को पुलिस ने हाइवे पर लगे करीब दो दर्जन सीसी कैमरे को खंगाला। मनियारी टोल प्लाजा पर लगे सीसी कैमरे को भी देखा गया, लेकिन ठोस सुराग नहीं मिला।

मझौलिया चौक के समीप से लाल ई-रिक्शा से दो संदिग्ध लुटेरों के भागे जाने की आशंका को लेकर बुधवार को सदर थाने की पुलिस द्वारा खाक छानती रही। इलाके में ई-रिक्शा चलाने वाले करीब छह चालकों को तस्वीर दिखाकर जानकारी ली गई, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। पुलिस की ओर से आशंका जताई जा रही कि लुटेरे लूट को अंजाम देने के बाद हाइवे के रास्ते या रूट बदलकर समस्तीपुर या वैशाली की ओर भागे होंगे। इसके मददेनजर दूसरे जिले की पुलिस से भी इसमें मदद ली जा रही है। दो टीम इन जिलों में लगातार कैंप भी कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading