लालू जी आप ध्यान रखिएगा.. नीतीश बाबू कल आपको छोड़कर कांग्रेस की गोद में बैठ जाएंगे

किशनगंज: बिहार के सीमांचल में गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आये. यहां आकर उन्होंने बिहार के महागठबंधन की सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने यहां सीएम नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधा. कहा जाता है कि केंद्र में सरकार बनाने का रास्ता बिहार और उत्तरप्रदेश के रास्ते निकलता है.

Amit Shah Purnia rally preparation Home minister to spend 30 hours in Seemanchal security tight - अमित शाह की रैली से पहले सजा पूर्णिया, सीमांचल में 30 घंटे बिताएंगे गृह मंत्री; चप्पे ...

इसी विधि को मानते हुए अमित शाह बिहार के दौरे पर आये हुए हैं. अमित शाह बिहार में महागठबंधन सरकार के बनने के बाद पहली बार रैली कर रहे थे. वैसे राजधानी पटना कोमें इस रैली को न संबोधित कर अमित शाह ने सीमांचल को क्यों चुना? जहां मुस्लिम वोटर बहुसंख्यक हैं. वहीं पर अमित शाह के रैली का क्या मतलब है? आखिर अमित शाह महागठबंधन के MY समीकरण में M वाला चक्रव्यूह भेदने की कोशिश में लगे हैं.

‘नीतीश ने सबको धोखा दिया, चाहे जॉर्ज फर्नांडिस हो या मांझी’

शाह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश सबसे पहले देवी लाल गुट के साथ गए, फिर लालू के साथ छल किया. शाह ने आगे कहा कि सबसे बड़ा धोखा जॉर्ज फर्नांडीस के साथ हुआ. जॉर्ज के कंधे पर बैठकर समता पार्टी बनाई. उनकी तबीयत खराब हुई तो हटा दिया. शरद यादव को धोखा दिया, फिर बीजेपी को धोखा. इसके बाद जीतनराम मांझी को धोखा दिया. अब एक बार फिर बीजेपी को प्रधानमंत्री बनने की लालसा में धोखा देकर लालू के साथ चले गए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading