मुजफ्फरपुर दौरे पर CM नीतीश कुमार, इथेनॉल प्लांट और लेदर पार्क का करेंगे निरीक्षण

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर जाएंगे. सीएम वहां इथेनॉल प्लांट और लेदर पार्क का निरीक्षण करेंगे. जिले के मोतीपुर में 800 करोड़ की लागत से चार इथेनॉल प्लांट तैयार किया जा रहा है. साथ ही बेला औद्योगिक परिसर में लेदर गुड्स पार्क का निर्माण हो रहा है. ऐसे में मुख्यमंत्री दोनों जगहों पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे. कुल 10 एकड़ में 96 इकाई सह बिक्री केंद्र को विकसित किया जा रहा है.

Thumbnail image

मुजफ्फरपुर में इथेनॉल प्लांट और लेदर पार्क निर्माण कार्य

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर में इथेनॉल प्लांट और लेदर पार्क निर्माण कार्य के वर्तमान स्थिति का जायजा लेंगे. जिले में पिछले दिनों इथेनॉल प्लांट परिसर और सड़क निर्माण के लिये बनाये जा रहे डायवर्सन का स्थानीय मछुआरों ने काफी विरोध किया था. जिसके कारण कई समस्याएं पैदा हुई थी.

सीएम ने किया मामले में बैठक

सीएम नीतीश कुमार ने खुद इथेनॉल प्लांट का निरीक्षण करने से पहले बैठक कर पूरी जानकारी ली हैं. जिले में औद्योगिक पार्क और इथेनॉल प्लांट तक सड़क की सुविधा, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम सही ढंग से हो इसलिए सरकारी स्तर पर पहल की गई है.

गौरतलब हो कि एनडीए सरकार में पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने इथेनॉल प्लांट और लेदर पार्क को लेकर विशेष पहल किया था और आज सीएम नीतीश कुमार निरीक्षण करने पहुचेंगे और अधिकारियों को निर्देशित करेंगे कि जल्द से जल्द इस निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading