पत्नी राजश्री के साथ आज अपने गांव जाएंगे तेजस्वी, बहू के स्वागत में सजा फुलवरिया

गोपालगंजः बिहार के डीप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज यानी 24 सितंबर को अपने पैतृक गांव फुलवरिया में पत्नी राजश्री के साथ नजर आएंगे. शादी के बाद पहली बार तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री के साथ फुलवरिया पहुंचेंगे. तेजस्वी के आगमन की खुशी में फुलवरिया को पूरी तरह सजाया और संवारा गया है. डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर गांव समेत परिवार के लोगों में भी उत्साह है.

राजश्री के साथ तेजस्वी यादव

पहली बार अपने ससुराल आ रहीं राजश्री

फुलवरिया की बहू राजश्री आज पहली बार अपने ससुराल आ रहीं हैं. लिहाजा स्वागत में कोई कमी नहीं रहे, इसलिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. फुलवरिया में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के द्वारा स्थापित किये गये पंच मंदिर और थावे दुर्गा मंदिर में तेजस्वी पत्नी राजश्री के साथ विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे. इस दौरान लालू प्रसाद के स्वस्थ्य होने की कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना होगी. साथ ही दोनों दंपती परिजनों और गांव के बुजुर्गों से आशीर्वाद लेंगे.

सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद

वहीं, अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान तेजस्वी यादव 25 सितंबर को फुलवरिया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे. डिप्टी सीएम के पहुंचने की सूचना पर गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी और पुलिस कप्तान आनंद कुमार ने सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading