सत्ता में आते ही सभी दल भूल जाते हैं रोजगार की बात : आशुतोष कुमार

मधुबनी : बिहार में सबसे बड़ी समस्या रोजगार की समस्या है। यहां 65 से 68 फीसदी आबादी युवाओं की है। जब विपक्ष में रहते हैं तो रोजगार की बात करते है। सत्ता मिलते ही रोजगार को भूल जाते है।

ये बातें राष्ट्रीय जन-जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने शनिवार को मधुबनी के बाबू साहब चौक स्थित एक विवाह भवन में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए किसी पार्टी के पास कोई रोडमैप नहीं है। राष्ट्रीय जन-जन पार्टी इसके लिए रोडमैप तैयार करेगी। जिसमें यहां की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखा जाएगा।

अभी पार्टी संगठन का विस्तार कर रही है। प्रत्येक बूथ पर पांच लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रो.सुधीर ठाकुर ने किया।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार टुन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष रविरंजन ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी एनके मिश्रा, जिलाध्यक्ष रंजीत ठाकुर, जिला प्रवक्ता अनु ठाकुर, जिला किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंदन कुमार, डॉ.कमलेश कुमार राय सहित कई लोग थे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.