मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गायघाट विधानसभा क्षेत्र की भाजपा नेत्री रानी सिंह ने कटरा प्रखंड स्थित भाजपा कार्यालय कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इसके पश्चात अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण किया गया।
इसके साथ ही कटरा प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र में रानी सिंह ने मरीजों के बीच फल का वितरण किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।







