पटना : पटना के वीटा थाना से दक्षिण आठ किलोमीटर की दूरी पर लई गांव में 26 दिसंबर 2022 को जानेमाने समाजसेवी स्व.सुरेश सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण किया जाएगा।
यह कार्यक्रम स्व.सुरेश सिंह फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम के पूर्व वीटा गांव में प्रतिमा अनावरण के दौरान होने वाले कार्यक्रमों के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए नुक्कड़-नाटक का आयोजन किया जाएगा।
वहीं ट्रस्ट के अनुरोध पर लायंस क्लब पटना की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
इसके अलावा स्वस्थ भारत के तहत पांच किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में 12 से 16 वर्ष की आयु के बच्चे हिस्सा लेंगे। इसमें सफल प्रतिभागियों को नकद इनाम देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
जबकि जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी व सिलाई मशीन का भी वितरण किया जाएगा। अध्यक्ष क्षितिज रंजन ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लोकप्रिय जनप्रतिनिधि व उच्च अधिकारियों की भी उपस्थिति रहेगी।
ट्रस्ट की ओर से यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर संरक्षक श्याम नंदन सिंह सहित कई गणमान्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे।







