सीवान में लग्जरी कार से श’राब की लूट, जाम में गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर

सीवान : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी हो रही है. हालांकि कई बार चालाकी पकड़ी जाती है और कई बार पकड़े जाने के बाद शराब को छोड़कर भाग जाते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें जाम के दौरान पुलिस से बचने के लिए तस्कर कार से भागने लगते हैं. वहीं गाड़ी में शराब देखकर लोग टूट पड़ते हैं. घटना मैरवा थाना क्षेत्र के मझौली रोड़ सोसायटी के पास सड़क की है.

Thumbnail image

कैसे हुई शराब की लूट

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मझौली रोड से शराब से भरी एक चारपहिया वाहन को जब्त कर शराब तस्करों को पकड़ने के लिए खदेड़ने लगी, फिर वहां मौजूद लोगों ने खुली कार में शराब देखकर बीच सड़क पर शराब की लूट मचा दी. जिसको जितनी मिली , लूट कर शराब ले गए. तस्करों को खदेड़ रही पुलिस को किसी ने सूचना दी कि कार से शराब की लूट हो रही है. तब जाकर आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और शराब को कब्जे में ले लिया. वहीं पुलिस को देख लूटपाट मचा रही पब्लिक भी भागने लगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.