सीवान .शक्ति की भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज से हो चुका है. दो सालों के बाद इस बाद सीवान में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ शारदीय नवरात्र मनाया जाएगा. इस बार महंगाई की मार से लोग काफी दुखी भी है. कारण नवरात्र के नजदीक आते ही फल और मेवा के दाम भी तेजी से बढ़ने लगे हैं. सिवान शहर की बाजारों में सबसे अधिक तेजी फलों में सेब, केला, अनार व मेवा में बादाम, मखाना, किसमिस तथा छुहारा में देखने को मिल रही है. जिसमें 20 फीसदी तक का उछाल आया हुआ है. जिसका सीधा असर लोगों की पॉकेट पर पड़ रहा है.

फल कारोबारियों के अनुसार नवरात्र में फलों और मेवा मखानों की कीमतें और बढ़ने के आसार हैं. वहीं पेट्रोलियम पदार्थों के साथ-साथ खाद्य सामग्री के दाम रोजाना बढ़ ही रहे हैं, लेकिन नवरात्र करीब आते ही फल और मेवा के दाम तेजी से बढ़े हैं. ऐसे में लोगों ने नवरात्र से जुड़ी सामग्रियों की खरीदारी शुरू कर दी है. जिन्हे मंहगाई का मार झेलना पड़ रहा है.

क्या कहते हैं फुटकर विक्रेता
सीवान के रहने ड्राई फ्रूट विक्रेता संदीप छेत्री बताते हैं कि इस बार फलों के दामों में काफी वृद्धि हुई है. वृद्धि होने का कारण है कि हम लोग महंगे दर पर फलों की खरीदारी दूरदराज के जिले और अन्य राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, बिहार के छपरा, गोपालगंज और सीवान फल मंडी से करते हैं. जो फलों की पेटी 1 सप्ताह पहले 500 रुपये में मिलता था, उसका दाम इस वक्त थोक विक्रेताओं के पास 700 रुपये का हो गया है. इसे खरीदने के बाद हम लोगों को वहां का मंडी देना होता है. भाड़ा- किराया- पोलदारी तथा बाजार लाने के दौरान पैसा देना पड़ता है. जिस वजह से फलों के दामों में वृद्धि हो जा रही है. क्योंकि पहले की अपेक्षा लागत अधिक लग रहा है. दामों में 20% तक का उछाल हुआ है इस वजह से इस बार नवरात्रि में महंगे दामों पर फलों की बिक्री होगी.

जानिए फलों के रेट
मंडी के थोक फल विक्रेता विवेक बताते हैं कि फल सप्ताह भर पहले (प्रति किलो) सेब 80 से 100 रुपये और 100 से 120 हो गया है. अनार 100 से 120 और 120 से 140,मौसमी 40 से 50 और 60 से 80, केला 40 रुपये दर्जन 60 से 70 रुपये दर्जन बिक रहा है. वहीं सूखे मेवा की बात करें तो भाव में इस तरह उछाल उछाल (प्रति किलो) आया हुआ है. जहां बाजारों में बादाम 850-900 से 900-950, मखाना 650-700 से 750-800, किसमिस 250-320 से 280-360, छुहारा 250-300 से 300-350, पिस्ता 1100-1200 से 1300-1400, काजू 700-750 से 750-800 गुड़ 40 से 50 और चीनी 40 से 45 रुपए महंगे हो गए हैं.




