मोतिहारी में युवक की दबंगई, दि’नदहाड़े पि’स्टल से दो लोगों को मा’री गो’ली

मोतिहारी. बिहार के मोतिहारी में दबंगई दिखाने के लिए एक युवक ने दिनदहाड़े गोलीबारी की. फायरिंग की इस घटना में दो युवकों को गोली लगी है जिसमें एक का इलाज मोतिहारी के सदर अस्पताल में किया जा रहा जबकि दूसरा निजी अस्पताल में भर्ती है. दोनों युवकों को गोली पैर में लगी है. घटना मोतिहारी नगर के गौरीशंकर मिडिल स्कूल के बगल में ठाकुरबाड़ी मोहल्ला में घटित हुई है. घटना की पूरी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है. फायरिंग की घटना के बाद नगर थाना पुलिस ने युवक को नशे की हालत में घर से गिरफ्तार किया साथ ही घटना में प्रयुक्त लाईसेंसी रिवाल्वर को बरामद किया.

CCTV में कैद हुई बिहार के मोतिहारी शहर में हुई फायरिंग की घटना

बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से राजन नामक युवक पड़ोसियों पर दबंगई दिखाने के लिए मारपीट और गोली मारने की धमकी दे रहा था, जिसके खिलाफ पीड़ित व्यवसायी परिवार ने 18 सितम्बर को नगर थाना पुलिस को आवेदन दिया. पुलिस ने नगर निगम चुनाव में व्यस्तता को बताने हुए कोई कार्रवाई नहीं की. इसी बीच 23 सितम्बर को व्यवसायी परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई फिर भी पुलिस व्यस्त रही. दिन में व्यवसायी के दुकान का कर्मी रुपये लेकर घर आया जहां पड़ोसी युवक राजन ने दिनदहाड़े रिवाल्वर निकाल कर उसके सिर पर लगा दिया. युवकों मे नोंक-झोंक होने लगी और रिवाल्वर से गोली निकल गयी.

संयोग अच्छा रहा कि रिवॉल्वर नीचे रही और पैर में ही गोली लगी. गोली मोतिहारी के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी विशाल कुमार के पैर में लगी, जिसका इलाज मोतिहारी के सदर अस्पताल में किया जा रहा है, वहीं दूसरी गोली राजन के ही किसी मित्र को लगी है, जिसका इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है. गोलीबारी की घटना के बाद नगर थाना पुलिस जगी जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने राजन को घर से गिरफ्तार किया और रिवाल्वर को बरामद किया है.

घायल विशाल के भाई अर्जुन कुमार ने बताया कि राजन लोगों को परेशान कर रहा था. इसकी लिखित सूचना नगर थाना को 18 सितम्बर को दी गई लेकिन पुलिस ने व्यस्तता की बात कह जांच नहीं की जिसके बाद ये घटना हुई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading