पटना: आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने आज राष्ट्रिय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन कर दिया है. इस मौके पर तेजस्वी को सीएम बनाने को लेकर जब मीडिया से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि सब होगा, टाइम पर होगा. थोड़ा इंतजार करिए. हम चाहते हैं कि तेजस्वी बिहार का मुख्यमंत्री बनें.
![]()
टाइम आने दीजिए तेजस्वी बनेंगे सीएम
जब लालू प्रसाद यादव से तेजस्वी को सीएम बनाने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सब होगा टाइम पर होगा. इंतजार करिए. हम चाहते हैं कि तेजस्वी राज्य का सीएम बने. जब उनसे यह पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार को देश को संभालना चाहिए तो इसपर लालू ने कहा कि सबलोग मिलकर देश को संभालेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी को बिल्कुल हराया जा सकता है. सोनिया गांधी से हमारी बात हुई है.

लालू ने किया नामांकन
इससे पहले आज पार्टी के नई दिल्ली स्थित केन्द्रीय कार्यालय में आरजेडी अध्यक्ष पद के लिए लालू यादव ने नामांकन किया है. लालू के अलावे कोई अन्य नेता इस पद के लिए नामांकन नहीं करेंगे. ऐसे में उनकी जीत तय है. हालांकि 10 अक्टूबर को लालू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की विधिवत घोषणा की जाएगी और प्रमाण पत्र मिलेगा. नामांकन के दौरान आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव समेत कई बड़े नेता मौजूद थे.






