सदर अस्पताल में कु’व्यवस्था को देखकर भ’ड़के डीएम ने जिम्मेदार अफसर की लगाई फ’टकार

मुजफ्फरपुर : डीएम प्रणव कुमार ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के दौरान अस्पताल कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। वहीं अस्पताल में कुव्यवस्था को देखकर भड़के डीएम ने जिम्मेदार अफसर की जमकर फटकार लगाई। वे सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। वार्ड का हॉल देख उन्होंने कहा कि इमरजेंसी की हालत तो खुद आइसीयू वाली है।

वार्ड व बेड की हालत पर भी डीएम ने असंतोष प्रकट किया। फोटो: जागरणइसके बाद विभिन्न वार्डों, जांच केंद्र व परिसर में पैदल भ्रमण किया। पैथोलॉजी जांच केंद्र पर मरीज की लंबी कतार व धक्का-मुक्की देख आश्चर्य जताया।

वहां पांच कमरों में अवैध कब्जा देखकर उन्होंने फटकार लगाते हुए सीएस से कहा कि इस कुव्यवस्था के लिए सदर अस्पताल के प्रबंधक पर क्यों नहीं प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। वहां बिजली के तार के जंजाल पर नसीहत देते हुए कहा कि प्रबंधक साहब थोड़ा शर्म कीजिए।

यदि कोई मरीज गलती से करंट के चपेट में आ जाए, तब क्या होगा। इसके बाद वे मेल वार्ड में गए। वहां पर एक रंग की चादर के बदले चार रंगों वाली चादर दिखी। बेड पर गंदगी पसरा हुआ था। पूरे परिसर में कुव्यवस्था को देख नाराजगी जताई।

डीएम ने उपाधीक्षक, अस्पताल प्रबंधक व वार्ड इंचार्ज एएनएम पर प्रपत्र-क गठित करने और वेतन बंद करने का आदेश दिया।

निरीक्षण के समय डीएम के साथ सिविल सर्जन डॉ.यूसी शर्मा, एसीएमओ डॉ.एसपी सिंह, उपाधीक्षक डॉ.एनके चौधरी, प्रबंधक प्रवीण कुमार, प्रभारी अधीक्षक डॉ.सतीश कुमार, डॉ.सीके दास, केयर इंडिया के सौरभ तिवारी मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading