जमुई:बिहार के जमुई में बकाया पैसा मांगने गई महिला के सिर में गोली मारकर घायल कर दिया. घटना जिले के चन्द्रमंडीहा थाना क्षेत्र के असहना मोड़ के समीप की है. जहां 45 वर्षीय महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया. महिला को गंभीर हालत में देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बकाया पैसा मांगने पर सिर में मारी गोली
महिला की पहचान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के धावाटांड़ गांव के रहने वाले नरेश तुरी की पत्नी राजेश्वरी देवी के रूप में हुई है. फिलहाल महिला का इलाज देवघर सदर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है. घायल महिला ने बताया कि वह महिला ग्रुप चलाने का कार्य करती है. उसने बताया कि बिराजपुर निवासी नकुल यादव 10 हजार रुपया लिया था. उससे वह रुपया वापस मांग रही थी. नकुल ने उसे मंगलवार की शाम को आसहना मोड़ के पास बुलाया था.

देवघर सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
महिला ने बताया कि वह पैसा लेने के लिए आसहना मोड़ पर शाम में पहुंची. नकुल भी पहुंचा बातचीत करने लगी. बताया कि वह बगल के तालाब स्थित एक झाड़ी में शौच के लिए चली गई. उसी क्रम में नकुल यादव पीछे से आया और उसके सिर में गोली मारकर फरार हो गया. बुधवार की सुबह आसपास के लोग पहुंचे, तो उसे पड़ा देखा. जिसके बाद चंद्रमंडी पुलिस को सूचना दिया. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया.





