मुजफ्फरपुर। पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) का तार मुजफ्फरपुर से जुलाई में तब जुड़ा जब पटना के फुलवारीशरीफ में पुलिस ने छा’पेमारी की। इस छा’पेमारी में सकरा थाना के बरियारपुर ओपी के खालिकनगर गौरीहार गांव के मो. मजहरूल इस्लाम का नाम भी पी’एफआइ के प्रशिक्षक के रूप में सामने आया।
आठ सितंबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने मो.महजरूल इस्लाम के आवास व काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर में मो.इकरामुद्दीन के किराये के आवास पर छा’पेमारी की गई।
इस छा’पेमारी में मो.मजहरूल इस्लाम की भाभी जरीना खातून की बैंक पासबुक व मो.इकरामुद्दीन के किराये के आवास से लै’पटाप व किताब-कापियां एवं कागजात जब्त की गई। इस कागजात में कुछ लोगों का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। एनआइए की छापेमारी के बाद से दोनों फ’रार है।
सकरा थाना के खालिक नगर गौरीहार गांव को मो.मजहरूल इस्लाम का नाम फुलवारीशरीफ में हुई छा’पेमारी में पी’एफआइ के 26 आ’रोपितों में शामिल है। वह फुलवारीशरीफ टेरर माड्यूल से जुड़ा हुआ था। वह फुलवारीशरीफ में पीएफआइ की ओर से आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में भी भाग लिया था।
वह पेशे से मौलवी है और मदरसा में पढ़ाता था। इसकी आड़ में वह पी’एफआइ से जुडऩे वाले नए लोगों को प्रशिक्षण देता था। वह लंबे समय से अपने घर पर नहीं आता था। उसके स्वजन उसे पटना में रहने की बात बता रहे थे।
स्वजन के अनुसार वह पिछली बकरीद को थोड़ी देर के लिए घर आया था। उसकी पत्नी के शिक्षिका व मुजफ्फरपुर में रहने की बात बताई गई। उसका एक भाई मो.हकीम है। वह दुबई में रहता है। दोनों के बीच बंटवारा हो चुका है।


