मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर एमआईटी परिसर में नेहरु युवा केंद्र की ओर से 30 सितंबर को युवा उत्सव कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। इसमें छह प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

जिसमें पेटिंग प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता, मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, जिला युवा संवाद व जिला सांस्कृतिक कार्यक्रम-समूह प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
इन कार्यक्रमों की सफल बनाने को लेकर बुधवार को मुजफ्फरपुर स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम प्रणव कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने युवा कार्यक्रम के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
जिसमें एलएसबीए द्वारा स्वच्छ ग्राम सुंदर ग्राम, जीविका के स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी, आईसीडीएस द्वारा पोषण माह व महिलाओं, किशोरियों के लिए विभिन्न योजनाओं पर जागरूकता,
डीआरसीसी द्वारा मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजनाओं के अंतर्गत युवाओं के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं, नेहरु युवा केंद्र संगठन अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करने पर निर्देश दिया।
इसके साथ ही कार्यक्रम में विधि व्यवस्था, पानी, एम्बुलेंस की व्यवस्था व निर्धारित आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक प्रतियोगिता समूह में हिस्सा लेने के लिए व्यवस्था करने पर जोर दिया।



