गांव की इंजीनियर बिटिया.. परसा में मुख्य पार्षद के लिए मांग रही आशीर्वाद

छपरा:बिहार में इस बार नगर निकाय चुनाव के तहत मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव जनता के द्वारा सीधे तौर पर किया जाएगा. इस बात की घोषणा होने के बाद से आम जनता में काफी उत्साह है. सारण जिले में भी नगर निकाय चुनाव को लेकर युवा प्रत्याशी आगे आ रहे हैं. इसी कड़ी में परसा नगर पंचायत चुनाव में मुख्यपार्षद पद के लिए एक इंजीनियर बिटिया अपना भाग्य आजमा रही है.

Thumbnail image

निकाय चुनाव में उतरी परसा की बेटी

जिले के परसा विधानसभा क्षेत्र के इंजीनियरिंग की एक छात्रा परसा नगर पंचायत चुनाव में मुख्यपार्षद पद के लिए अपना नामांकन कर भाग्य आजमा रही है. नगर पंचायत परसा बाजार अंतर्गत वार्ड 22 स्थित हबीबचक निवासी मोहन कुमार सिंह की पुत्री शुभम कुमारी बेतिया में बीटेक कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन की फोर्थ सेमेस्टर की छात्रा है. नामांकन के बाद छात्रा बहुत तेजी के साथ जनसंपर्क अभियान चला रही है.

चुनाव मैदान में इंजीनियर बिटिया
मुख्यपार्षद पद के लिए नामांकन करने के बाद से ही शुभम कुमारी नगर पंचायत परसा के हबीबचक, मस्तिचक, एम कुआंरी, बिसाही, मिर्जापुर, नसूचक आदि गांवों में घूम-घूमकर अपने पक्ष में मतदान कर जिताने की अपील कर रही है. शुभम ने कहा कि नगर पंचायत परसा बाजार की विकास उनकी प्राथमिकताओं में हैं. परसा नगर क्षेत्र के लोगों को नलजल, सड़क और आवास के आलावे महिला शशक्तिकरण को बढ़ावा देना उनकी
प्राथमिकताओं में है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading