स्नातक और पीजी में नए सत्र में नामांकन के लिए फिर से पोर्टल खोला

मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक और पीजी में नए सत्र में नामांकन के लिए फिर से पोर्टल खोला है। छात्र-छात्राएं स्नातक सत्र 2022-25 और पीजी सत्र 2021-24 में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं पूर्व में आवेदन करने वाले ऐसे अभ्यर्थी जिनका कम अंक होने या अन्य किसी गड़बड़ी के कारण मेधा सूची में नाम नहीं आ सका है। वे पोर्टल पर लागइन कर आवेदन को एडिट कर सकते हैं।

10 दिनों के लिए पोर्टल खोला गया है। फाइल फोटोअध्यक्ष छात्र कल्याण डा. अभय कुमार सिंह ने बताया कि 29 सितंबर से नौ अक्टूबर तक आवेदन के लिए पोर्टल खुला रहेगा। इस अवधि में पूर्व से आवेदन करने वाले विद्यार्थी एडिट भी कर सकेंगे। इसके बाद तीसरी मेधा सूची जारी की जाएगी।

विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि पांच-छह डिग्री कालेज ऐसे हैं जिन्हें नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद सरकार से मान्यता मिली। इस कारण उनमें नामांकन ही नहीं हुआ। इसके अलावा सीबीएसई के विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह गए। इन्हें मौका देने के लिए 10 दिनों तक पोर्टल खोला गया है।

विश्वविद्यालय में पीजी के आधा दर्जन विषयों में नामांकन के लिए आपाधापी है। दूसरी मेधा सूची में ही इन विषयों में सीटें भर गई हैं। इक्का-दुक्का सीटें खाली हैं तो तीसरी मेधा सूची में इसका कटआफ काफी अधिक हो जाएगा। यूएमआइएस कोआर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया कि इतिहास, मनोविज्ञान, कामर्स, भूगोल और जूलाजी में सीटें भर गई हैं।

तीन-चार अन्य विषयों में भी काफी कम सीटें हैं। वहीं दर्जनभर ऐसे विषय हैं जहां काफी सीटें खाली हैं। दर्शनशास्त्र, बाटनी, रसायनशास्त्र, मैथिली, संस्कृत, बांग्ला, फारसी में काफी कम नामांकन हुआ है। बताया कि दूसरी सूची में स्नातक में करीब 12 हजार और पीजी में डेढ़ हजार विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है। इसके बाद भी स्नातक में 70 हजार से अधिक सीटें खाली हैं।

विद्यार्थियों को कहा गया है कि आवेदन में गड़बड़ी के कारण दूसरी मेधा सूची में उनका नाम नहीं आ सका। उन्हें कहा गया है कि आवेदन में एडिट का विकल्प दिया गया है। इसका उपयोग कर जेंडर का विकल्प और विषयों के चयन समेत अपलोड अंकपत्र और दर्ज अंक में अंतर को सही कर लें। नौ अक्टूबर के बाद तीसरी सूची में उनका नाम आ सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.