ग’बन के आ’रोप में प्र’भारी प्रधान शिक्षक के खि’लाफ हुई का’र्रवाई, डी’ईओ ने किया स’स्पेंड, जानें पूरा मामला…

मुजफ्फरपुर : पारू प्रखंड में ग’बन के आ’रोप में प्रभारी प्रधान शिक्षक को सस्पेंड करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि ग’बन का आ’रोप पारू प्रखंड के प्रभारी प्रधान शिक्षक सुधीर कुमार सिंह पर लगा है।

इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षक को स’स्पेंड कर दिया है। विभागीय जांच में मा’मला सामने आया है कि प्रधान शिक्षक मूल रूप से उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया कन्या में पदस्थापित है।

इस विद्यालय के खाते से शिक्षक ने 2,66,197 रुपए की निकासी की। वहीं वित्तीय प्रभार के रूप में दिए गए उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशुनपुर सरैया पूर्वी के खाते से दो लाख रुपए की निकासी हुई।

दोनों स्कूल से कुल चार लाख छेयासठ हजार एक सौ सनतानवे रुपये गबन हुआ। डीईओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी दी कि पैसे की रिकवरी करा ली गई है।

अब शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दूसरी ओर पारू प्रखंड में एक शिक्षक चार से अधिक स्कूलों के वित्तीय प्रभार में है। ऐसी शिकायत जिला शिक्षा विभाग को मिली थी कि कई विद्यालयों के खाते से राशि की निकासी की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.