युवा क्रांति रोटी बैंक का चौथा स्थापना दिवस 10 अक्टूबर को

छपरा। युवा क्रांति रोटी बैंक का चौथा स्थापना दिवस आगामी 10 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक ब्लड डोनेशन कैंप, फल वितरण, हेलमेट वितरण व अन्य कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इसकी जानकारी युवा क्रांति रोटी बैंक के संयुक्त सचिव सह अशोक अलंकार की मालकिन नीतू गुप्ता एवं उपाध्यक्ष बिंदिया जयसवाल ने गुरुवार को साहिबगंज स्थित एक निजी काम्प्लेक्स् के सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहीं।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि युवा क्रांति रोटी बैंक भूखों और गरीबों को खाना खिलाने का बीड़ा उठाया है और अपने अभियान में सफल भी हो रहा है। इसकी समाज में चर्चा होती रही है जो बड़ा ही पुण्य का काम है।

समाज के सहयोग से संचालित युवा क्रांति रोटी बैंक अब गरीब बच्चियों को शादी कराने का भी सिलसिला शुरू कर दिया है इसका शुभारंभ हाल ही में कुछ महीना पहले हुआ है।

आगामी 10 अक्टूबर को युवा क्रांति रोटी बैंक का चौथा स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।

इससे पूर्व आगामी 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें ब्लड डोनेशन कैंप,फल वितरण,हेलमेट वितरण, पौधारोपण सहित कई सामाजिक कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर युवा क्रांति रोटी बैंक के फाउंडर इंजीनियर विजय राज ने कहा कि स्थापना दिवस को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

स्थापना दिवस के अवसर पर युवा क्रांति में रोटी बैंक के युवाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर रेहान,अर्जुन, लडडू एवं सौरभ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.