ताल ठोककर बोलता है डॉक्टर- दवा से बनाता हूं विदेशी श’राब, गि’रफ्तार होने के बाद हुआ फ’रार

वैशाली: दवा से शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. गुरुवार की देर देर रात सदर थाना क्षेत्र के सुभई गांव में उत्पात विभाग की छापेमारी में यह खुलासा हुआ. उत्पाद विभाग की टीम ने शराब फैक्ट्री का उद्भेदन कर फैक्ट्री चलाने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन, आराेपी डॉक्टर उत्पाद विभाग के कर्मियों व अधिकारी के सामने हाथ बंधे होने के बाद फिर भी आरोपी डॉक्टर सुरेश कुमार फरार गया. फरार होने से पहले मीडिया को बताया था कि दवा से शराब बनाता है.

Thumbnail image

उत्पाद विभाग पर उठ रहे सवाल

छापेमारी करने के लिए लगभग दो दर्जन से अधिक उत्पाद विभाग और पुलिस के लोग पहुंचे थे. जिसके बाद टीम ने डॉक्टर को गिरफ्तार किया था. हांथ बांधकर उसे बैठाया था, लेकिन फिर भी आरोपी डॉक्टर सुरेश कुमार सामने से फरार हो गया. जिसके बाद पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम रात भर खेत से लेकर घर तक डॉक्टर की तलाश करती रही. उत्पाद विभाग की बड़ी लापरवाही से एक बार फिर कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. लोग सवाल कर रहे हैं कि डॉक्टर खुद से फरार हुआ या फिर उसे भगाया गया.

फरार होने का केस दर्ज

बहरहाल डॉक्टर के फरार होने का केस सदर थाना में दर्ज करा दिया गया है. पुलिस आराेपी डॉक्टर की तलाश में जुट गई है. इस विषय में उत्पाद अधीक्षक विजय शेखर दुबे ने बताया कि आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लाया जा रहा था. इसी बीच वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. आसपास के इलाके में तालाश की गयी लेकिन उसका पता नहीं चला. वह अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकला है. एफआईआर कर डॉक्टर की तालाश की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading