तेजस्वी यादव 2023 में CM बनेंगे? : बोले नीतीश- ‘काहे चिंता कर रहे हैं सब ठीक है’

पटना : आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पिछले दिनों तेजस्वी यादव को 2023 में मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपने के बयान पर  बिहार की सियासत गर्मा गई है. अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस सवाल पर प्रतिक्रिया दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘काहे चिंता कर रहे हैं सब ठीक है.’

Thumbnail image

तेजस्वी यादव 2023 में CM बनेंगे, जगदानंद की सफाई

शुक्रवार को आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपने बयान पर सफाई दी और कहा “अगर नीतीश कुमार 2024 में देश का नेतृत्व करेंगे तो तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का पद दे देंगे. यह मेरा बयान है और इसमें कोई समय-सीमा नहीं है.”

जगदानंद सिंह ने कहा कि “मेरे बयान को मीडिया ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया. मैंने कहा है कि तेजस्वी यादव बिहार के एक लोकप्रिय युवा नेता हैं और हर कोई उनकी ओर देख रहा है. उन्होंने 10 लाख नौकरियों का वादा किया है और सीएम नीतीश कुमार ने इसे 20 लाख तक बढ़ा दिया है. महागठबंधन सरकार ने अब बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र देना शुरू कर दिया है. वह अपना वादा पूरा कर रही है.”

जगदानंद सिंह के CM वाले बयान पर क्या बोले तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार बहुत बढ़िया चल रही है. कुछ बयान इधर-उधर से आते रहते हैं. इस तरह के बयानों से लोगों को बचना चाहिए. हमारी कोई लालसा नहीं है, कुछ बनने की. कोई हड़बड़ी नहीं है. नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता हैं और बिहार के मुख्यमंत्री हैं.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading