दोस्त की बहन से फोन पर बात करता था युवक, नाराज लड़की के भाई ने का’टा ग’ला

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में अपराध की एक ऐसी घटना सामने आई, जिसमें दोस्त ही दोस्त का दुश्मन बन बैठा और धारदार हथियार से गला रेत कर जान से मारने की कोशिश की. घायल युवक की जान किसी तरह बच गई है. मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक आरोपी की बहन से फोन पर बात करता थी. इसी बात से नाराज होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया. उसने कई बार अपने दोस्त को ऐसा करने से मना किया था. यह घटना मुंगेर के आदर्श थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है.

Thumbnail image

दोस्त की बहन से फोन पर करता था बात

जनकारी के अनुसार घायल युवक आरोपी की बहन से फोन पर अश्लील बातें करता था. इसपर उसके दोस्त ने कई बार आरोपी युवक को ऐसा करने से मना किया था. इसको लेकर दोनों में अनबन भी हो गयी थी. शनिवार को सुबह आरोपी युवक ने उसे घर बुलाकर चाकू से गर्दन काट कर उसकी जान लेने की कोशिश की. इस घटना में घायल युवक आदर्श थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी शिवकांत मंडल का 25 वर्षीय पुत्र राम कुमार है. उसे उसके ही दोस्त ने तेज हथियार से गला काटकर घायल कर दिया. वहीं घायल राम कुमार के चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर ले गए. वहां चिकिस्तकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में भी उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

घर बुलाकर चाकू से गला काटा

घटना के बारे में जानकारी देते हुए घायल राम कुमार के पिता शिवकांत मंडल ने बताया कि मेरा पुत्र 3 महीने के बाद बीती रात करीब 8 बजे घर आया था. वह नौलखा स्थित आईटीसी सुनहरा कल में ट्रेनिंग करता है. उसके घर आने के बाद ही गांव के परशुराम ठाकुर का पुत्र सोनू कुमार मेरे पुत्र को घर से बुलाकर ले गया और चाकू से उसकी गर्दन कर दी. इससे मेरा पुत्र खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया. उन्होंने बताया कि सोनू कुमार ने मेरे पुत्र रामकुमार की हत्या करने की साजिश रची थी. इसलिए सोनू ने मेरे बेटे को घर से बुलाकर ले गया था. इस संबंध में आदर्श थाना जमालपुर के थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है. अभी घायल रामकुमार कुछ भी बोलने की अवस्था में नहीं है. वहीं पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी में जुट गई है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading