66 साल के बुजुर्ग को सांप ने डंसा तो बनाया बंधक, खूंटे से बांधा

मधेपुरा. बिहार में एक बुजुर्ग ने सांप को अजीबोगरीब अंदाज से सबक सिखाया. सांप ने जब बुजुर्ग को डंसा तो बुजुर्ग ने न केवल उसे पकड़ लिया, बल्कि खूंटे से बांधकर बंधक भी बना लिया. सांप को बंधक बनाने का ये मामला मधेपुरा जिला से जुड़ा हुआ है. दरअसल सदर अनुमंडल के कुमारखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत बैसाढ वार्ड नंबर 7 में एक बुजुर्ग को सांप ने काट लिया. सांप के डंसते ही बुजुर्ग ने हौसला नहीं खोया और हिम्मत दिखाते हुए काटने वाले सांप को पकड़ लिया.

शनिवार को सांप देखना हमें क्या संकेत दे रहे हैं जानिए

सांप को पकड़कर वो अपने दरवाजे पर लाया और खूंटे से बांध दिया लेकिन दुर्भाग्य से बुजुर्ग की जान नहीं बचाई जा सकी. सांप के काटने से 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. 66 वर्षीय बुजुर्ग रामेश्वर मंडल अपने घर के बगल में स्थित बांसबाड़ी में रखे करची का बोझ लाने गए थे. मौत से पहले उन्होंने परिजनों को बताया कि उनको सांप ने डंसा है.

जब वो करची का बोझ उठा ही रहे थे कि इसी दौरान करची के ढ़ेर से 3 विषधर सांप निकले. इसी में से एक सांप ने उनको डंस लिया लेकिन बुजुर्ग ने हिम्मत दिखाते हुए उस विषधर सांप को किसी तरह पकड़ लिया जबकि दो सांप भाग गये. बुजुर्ग ने सांप काटने के बाबजूद उसको पकड़ लिया और दरवाजे पर लाये और उसे खूंटे से बांध दिया. जब उनकी बात परिजन सुने तो उन्हें आनन-फानन में मुरलीगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading