दुर्गा पूजा मेला देखने गए BJP नेता के पुत्र की निर्मम ह’त्या, बगीचे में मिली ला’श

समस्तीपुर. बिहार में दशहरा का मेला घूमने निकले बीजेपी नेता के पुत्र की हत्या कर दी गई. हत्या की ये घटना समस्तीपुर जिला की है जहां सदर अनुमंडल क्षेत्र में इस वारदात को अंजाम दिया गया. बीजेपी नेता के पुत्र की अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. हत्या की सनसनीखेज वारदात वारिसनगर थाना क्षेत्र के कुशैया गांव की बताई जा रही है. बुधवार की सुबह बगीचे में लोगों ने एक युवक का शव देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

समस्तीपुर में बीजेपी नेता की हत्या के बाद मामले की जांच के लिए पहुंची पुलिस

लोग जब मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की तो उनके पैर के नीचे की जमीन खिसक गई. दरअसल शव भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और वारिसनगर प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख पलटन राम के पुत्र संदीप कुमार का था जिनकी अज्ञात अपराधियों के द्वारा धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई. अपराधियों द्वारा भाजपा नेता के पुत्र के चेहरे पर कई बार हमला किया गया, जिससे चेहरा पूरी तरह खराब हो चुका है. जानकारी के मुताबिक मृतक संदीप मंगलवार की शाम में अपनी बाइक से दुर्गा पूजा के मेला देखने के लिए निकले थे लेकिन वह घर नहीं लौटे.

बुधवार की सुबह में ग्रामीणों ने उनका शव देखा. ग्रामीणों की सूचना पर वारिसनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद ले रही है. शव को पोस्टमार्टम में भी भेजने की प्रक्रिया पुलिस के तरफ से शुरू कर दी गई है. फिलहाल हत्या किस वजह से की गई और हत्यारे कौन है, इस पर से पर्दा नहीं उठा उठ सका है. इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.