दरभंगा. जानेमाने उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं एमडी मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में बिहार के दरभंगा जिले से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. जिस मोबाइल फोन से धमकी दी गई थी, उसे भी बरामद करने का दावा किया गया है.






