गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज में दुर्गा पूजा मेला घूमकर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई. हादसा नगर थाना क्षेत्र के अरार मोड़ के पास नेशनल हाईवे -27 पर हुआ. हादसे में दो दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं, जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, सिटी राइड बस में 50 से 60 लोग सवार थे. सभी घायल घायल श्रद्धालु बरौली थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले बताए जाते हैं. बताया जाता है कि दुर्गा पूजा मेला घूम कर बस से सभी श्रद्धालु बरौली लौट रहे थे.इसी दौरान डायवर्सन से टकराकर बस अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर पलट गई.हादसे के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.
सदर एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने भी हादसे की जांच की और घायलों के इलाज के बारे में सदर अस्पताल के डॉक्टरों से जानकारी ली. सदर अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, 12 घायलों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया गया, जबकि मामूली रूप से जख्मी से लोगों को प्रारंभिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.

हादसे में यह लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इनमें रैफ्यून खातून, पति, ईद मोहम्मद मिया, बरकहिमा, सिधवलिया, रंजीता, पिता, मालदेव चौधरी, लछमी, पिता, रामभजन महतो, काजल कुमारी, लहलादपुर, मांझा,रमिता देवी, पति मुसाफिर महतो, घर चैनपुर, बरौली, नीतीश कुमार, पिता मुसाफिर महतो, घर चैनपुर,बरौली, पूजा कुमारी, पिता, भरत पटेल, बरहिमा, चनदन कुमार, पिता स्व पत्रिका राम, महुवाँ, बैकुण्ठपुर, पूनम देवी,पति धर्मेंद्र साह, सरफरा, बरौली, लक्ष्मी गुप्ता, पिता धर्मेंद्र साह, सेम, लक्ष्मी गुप्ता, पिता हरेन्द्र साह, रेवतीत, बैकुण्ठपुर, बच्ची देवी, पति परस्वती पटेल, बरहिमा शामिल हैं.



