बड़ी खबर: बिहार राजद प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे सकते हैं जगदानंद सिंह….

पटना. बिहार की सियासत से बड़ी खबर है कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि जगदानंद सिंह अपने बेटे व पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह की राह पर चलने के लिए तैयार हैं और  प्रदेश अध्यक्ष के पद को परित्याग करने का फैसला ले लिया है. अपना त्यागपत्र राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को सौंपेंगे.

RJD: सारी अटकलों पर लगा विराम, इस्तीफे को लेकर खुद जगदानंद सिंह ने दी सफाई

हालांकि,उन्होंने इस मसले पर खुलकर कुछ भी नहीं कहा. मगर मिली जानकारी के अनुसार वे आज शाम पटना से दिल्ली के लिए रवाना  होंगे और शुक्रवार को दोपहर बाद दिल्ली में लालू यादव से मुलाकात कर अपना इस्तीफा दे सकते हैं.

सूत्रों से यह भी जानकारी सामने आ रही है कि दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद वस्तु स्थिति साफ होगी. बता दें कि हाल में ही पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा दे दिया था. सुधाकर सिंह के इस्तीफे को जगदानंद सिंह ने बलिदान बताया था.

बता दें कि मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राजद नेता सुधाकर सिंह ने कहा था कि कि मुझसे इस्तीफा मांगा गया या मैंने खुद इस्तीफा दिया, इससे क्या फर्क पड़ता है. सुधाकर सिंह ने कहा था कि राजद सुप्रीमो लालू यादव के कहने पर मैं मंत्री बना था और अब उन्होंने ही इस्तीफा देने के लिए कहा तो मैनें इस्तीफा सौंप दिया. इसके बाद जगदानंद सिंह ने भी एक बयान देते हुए कहा था कि ‘प्रश्न उठाने से नही होता, त्याग भी करना पड़ता है.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.