मुजफ्फरपुर : जिले के पारू थाना क्षेत्र स्थित बहलोलपुर गांव में रेलवे लाइन निर्माण कार्य के लिए रखे गए समान की सुरक्षा में तै’नात निजी गा’र्ड की ह’त्या कर दी गई। मृ’तक की पहचान मझौलिया उतरी टोला निवासी सिराजुल अंसारी (30) के रूप में हुई है।

घ’टना के बाद ग्रामीणों में आ’क्रोश है। सूचना मिलने के बाद पारू थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर जां’च की। स्थानीय लोगों को समझाकर शां’त कराया। इसके बाद छा’नबीन कर श’व को पो’स्टमार्टम में भेजने की कवायद की जा रही है।
बताया गया कि निजी गार्ड में के रूप में वह कार्य कर रहा था। शनिवार की रात भी ड्यूटी में था। इसी बीच मा’रपीट कर उसकी ह’त्या कर दी गई। श’व को वैशाली कैनाल इलाके में फें’क दिया गया। रविवार की सुबह श’व मिलने के बाद ग्रामीणों की भी’ड़ जु’ट गई।

लोगों में तरह-तरह की चर्चा की जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी विंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है पो’स्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौ’त के सही कारण का पता चलेगा। इ’धर, घ’टना के बाद गार्ड के परिवार में को’हराम म’चा है।




