CBI का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार, ऐसे चार्जशीट से कुछ होनेवाला नहीं- तेजस्वी यादव

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज दिल्ली रवाना हुए. देश की राजधानी दिल्ली में कल राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होना है. जिसमें राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की घोषणा की जाएगी. इस कार्यक्रम में शरीक होने के लिए आज राजद के कई विधायक, नेता और मंत्री दिल्ली रवाना हुए हैं. दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर सीबीआई के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. और कहा कि जिस तरह से लालू यादव और उनके परिवार पर सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है, ये सब कुछ भाजपा के लोग करवा रहे हैं.

tejashwi yadav shocking disclosure about the health department said 705  doctors missing from duty for 6 months skm | स्वास्थ्य विभाग को लेकर  Tejashwi ने चौंकाने वाला किया खुलासा,कहा-705 डॉक्टर 6 ...

तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव से जब पत्रकारों ने पूछा की आपके पूर्व मंत्री कार्तिकेय सिंह वारंटी हैं, और खुलेआम घूम रहे हैं. तो उन्होंने कहा की बीजेपी के लोग क्या कह रहे हैं, हमें नहीं पता. लेकिन कोर्ट का मामला है, न्यायलय ने क्या आदेश दिया है, क्या हुआ है, इन सब मामले में हमें कुछ नहीं कहना है. बीजेपी के लोग ऐसे ही कुछ बोलते हैं, सत्ता जाने का दर्द अभी तक कम नहीं हुआ है, इसीलिए ऐसे बोलते रहते हैं. गौरतलब है कि सीबीआई ने आरजेडी सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दिया है. नौकरी के बदले जमीन लेने वाले घोटाले में यह चार्जशीट दाखिल किया गया है. राबड़ी देवी समेत 16 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गयी है. जिसेक बाद राजद नेताओं की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया दी जा रही है.

एफआईआर में इन लोगों के नाम शामिल

सीबीआई की एफआईआर में पूर्व रेल मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती और हेमा के अलावे 13 अन्य लोगों को आरोपी बनाया था. कुल 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. लालू परिवार के अलावे राजकुमार सिंह महुआ बाग रूपसपुर थाना, मिथिलेश कुमार महुआ बाग, अजय कुमार महुआ बाग, संजय राय उर्फ संजय कुमार महुआ बाग, धर्मेंद्र राय उर्फ धर्मेंद्र कुमार महुआ बाग, विकास कुमार महुआ बाग, पिंटू कुमार महुआ बाग, दिलचंद्र कुमार महुआ बाग, प्रेम चंद्र कुमार महुआ बाग, लाल चंद्र कुमार महुआ बाग, हृदयानंद चौधरी इटावा मीरगंज गोपालगंज, अभिषेक कुमार बिडोल बीहटा पटना के नाम शामिल हैं. यह मुकदमा आपराधिक षड्यंत्र के साथ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading