सहरसाःबिहार के सहरसा में सलखुआ थाना क्षेत्र के भेलवा गांव में एक विवाहिता और उसके आठ माह के दुधमुंहे बच्चे की हत्या कर देने की आशंका व्यक्त की गयी है. इस संबंध विवाहिता के पिता ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. वहीं, घटना बाद महिला के ससुराल वाले घर छोड़ फरार हो गए हैं. पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक दोनों का पता नहीं चला है.
![]()
2020 में में हुई थी महिला की शादी
घटना के संबंध में विवाहिता के पिता बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बेलबाड़ा गांव निवासी रामदेव यादव ने बताया कि उसने अपनी पुत्री 23 वर्षीय रानी देवी देवी की शादी वर्ष 2020 में भेलवा गांव निवासी नकछेदी यादव के पुत्र 28 वर्षीय सुबोध यादव के साथ धुमधाम से की थी. इस बीच दोनों पति-पत्नी को एक पुत्री हुई. पुत्री होने के बाद पति सुबोध यादव व उसके परिजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे. कई बार मारपीट भी की गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस संबंध में सलखुआ थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. विवाहिता के परिजन आए थे. ससुराल वाले सभी लोग फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. शव का पता लगाया जा रहा है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.




