बगहा: बिहार के बगहा में आदमखोर बाघ को वन विभाग के कर्मियों ने मार गिराया है.
बगहा में बाघ का खौफ
लगातार कई लोगों को अपना शिकार बना चुके आदमखोर बाघ को मारने का आदेश जारी हुआ था. बिहार के चीफ वाइल्ड लाईफ वार्डन पीके गुप्ता द्वारा बाघ को मारने का आदेश दिया गया था. बता दें कि आदमखोर बाघ ने लगभग 10 दिनों के अंदर में 9 लोगों का शिकार किया। आज सुबह ही खबरों में आया कि खूंखार बाघ ने एक मां-बेटे पर हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई.





