गया के तेतर गांव में बने डैम का सीएम नीतीश ने किया लोकार्पण, पहुंचा गंगा का पानी

गयाः गया में गंगा उद्वह योजना का सीएम नीतीश कुमार ने लोकार्पण किया. बिहार के गया में भी गंगा का पवित्र जल लोगों को सर्व सुलभ होने लगा है. गया को 43 मिलियन क्यूबिक लीटर गंगा का जल मिलेगा. गया जिले के मोहड़ा प्रखंड के तेतर गांव में बने डैम में गंगा उद्वह योजना के तहत गंगा के पानी का स्टोरेज किया जाएगा. इस योजना का काम पूरा होने के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकार्पण किया. गौरतलब हो कि यह योजना सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक रहा है.

Thumbnail image43 एमसीएम गंगा का पानी गया को मिलेगा

इस योजना के क्रियान्वित होने के बाद गया में पानी की किल्लत की संभावना नहीं के बराबर रहेगी. पाइप लाइन के जरिए इस योजना को पूरा किया गया है. इस योजना के तहत गया को 43 मिलीयन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) पानी मुहैया कराया जाएगा. 2019 में इस योजना को मंजूरी मिली थी.

90 मिलियन क्यूसेक पानी होगा इकट्ठा

गंगाजल को ट्रीटमेंट कर पेयजल के लिए लोगों को पानी मुहैया कराया जाएगा. इससे गया शहर को 186 मिलियन लीटर पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा. वहीं नालंदा के गिरियक के लिए 24 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति संभव हो सकेगी. राजगीर के घोड़ा कटोरा में 354 एकड़ में पानी स्टोर किया जाएगा. 90 मिलियन क्यूसेक पानी पेयजल के लिए स्टोर किया जाएगा.

85 लाख से अधिक लोगों के घरों में पहुंचेगा गंगाजल

बता दें कि बिहार सरकार की ओर से 85 लाख से अधिक लोगों के घरों में गंगाजल पहुंचाने की योजना है. इस पर 500 करोड़ से अधिक की राशि खर्च होनी है. 190 किलोमीटर पाइप लाइन के जरिए गंगा नदी का पानी मोकामा के मराची से राजगीर होते हुए गया तक ले जाया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading