बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में एक झपट्टामार को मोबाइल छीनना काफी भारी पड़ गया. लोगों ने पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल यह पूरी घटना जिले के बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया रेलवे स्टेशन की है. जहां पर इंटरसिटी एक्स्प्रेस में एक महिला यात्री चल रही थी, तभी अचानक एक झपट्टा मार उस महिला का मोबाइल छीन भागने लगा. महिला ने तुरंत शोर मचा दिया. इसके उसकी जम कर पिटाई हो गई. हालांकि चोर भागने में सफल रहा.

चोरी से जुड़ी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में भीड़ चोर की जमकर पिटाई कर रही है. मामला जिले के बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया रेलवे स्टेशन की है. बताया जाता है कि इंटरसिटी ट्रेन में एक महिला यात्री चल रही थी. तभी एक युवक महिला से झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और भागने लगा, लेकिन महिला के शोर मचाने पर काफी संख्या में लोगों ने चोर को पकड़ लिया. उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. इस दौ रेलवे स्टेशन दौरान रेलवे स्चेशन परिसर में सैकड़ों की भीड़ लग गई. जहां चोर की रहगीरों ने बेरहमी से पिटाई की. हालांकि चोर भीड़ के चंगुल से भागने में सफल रहा. इस दौरान चोर के पास से मोबाइल बरामद कर लिया गया है.
सुरक्षा पर भी सवाल?
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि रेलवे स्टेशन परिसर में चोर के द्वारा महिला का मोबाइल झपट्टा मारा गया. वह रेलवे की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करती है. आपकों बता दें कि बेगूसराय जिले के सिमरिया रेल पुल, लखनीमिया स्टेशन पर मोबाइल चोरों का एक गिरोह सक्रिय रहता है. जो कि चोरी के मोबाइल चोरी की घटना को इन इलाकों में अंजाम देता है. जिले के ग्रामीण इलाकों में इसे बेचते हैं.




