ग्रामीण चिकित्सक की क्लिनिक में घु’सकर ह’त्या, शू’टर्स ने ता’बड़तोड़ मारी गो’लियां

बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम एक ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. हत्या की ये घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के जिला पुनर्वास गांव की है. मृतक ग्रामीण चिकित्सक की पहचान सिहमा गांव के रहने वाले रामाकांत सिंह के पुत्र डॉक्टर क्रांति कुमार के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि डॉक्टर क्रांति कुमार अपने क्लिनिक पर थे तभी दो बाइक पर पांच अपराधियों ने निजी क्लीनिक पर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोली चलने और ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान अपराधियों की एक गोली डॉक्टर के सीने में लगी. गोली लगते ही ग्रामीण चिकित्सक वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा और अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये.

वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन में उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने मटिहानी थाना पुलिस को दी. मौके पर मटिहानी थाने की पुलिस पहुंची और घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है.

घटना के बाद मृतक चिकित्सक क्रांति कुमार की बहन एवं परिजनों ने गांव के ही एक दबंग मुखिया पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस पर भी अपराधियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों ने कहा कि मृतक क्रांति कुमार के द्वारा लगातार पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई जा रही थी लेकिन पुलिस ने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया. दूसरी ओर मटिहानी थाना के थानाध्यक्ष विवेक भारती ने जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading