जनता दरबार में दिव्यांग बेटे के साथ पहुंचा फरियादी, बोला- नीतीश कुमार रामचंद्र और मैं उनका हनुमान

पटना:सीएम नीतीश कुमार जनता दरबार में आज लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं. इस दौरान समस्तीपुर से एक फरियादी अपने सात साल के दिव्यांग बेटे के साथ पहुंचा. फरियादी ने कहा कि भैया मैं बहुत कष्ट में हूं. फरियादी ने कहा कि मेरा नाम सुरेद्र ठाकुर है, घर समस्तीपुर में है. हम जदयू के अति पिछड़ा के जिला सचिव भी रह चुके हैं.

Thumbnail image

दिव्यांग बच्चे के साथ जनता दरबार पहुंचा फरियादी

फरियादी ने सीएम नीतीश को कहा कि आप रामचंद्र हैं और मैं आपका हनुमान हूं. मेरा बेटा सात साल चार महीने का हो गया है लेकिन चल नहीं पाता है. फरियादी ने सीएम से कहा कि भैया हमारी मदद कीजिए. बच्चे को बहुत दवा खिलाया लेकिन कुछ नहीं हुआ. फरियादी की पूरी बात सुनने के बाद सीएम ने मामला स्वास्थ्य विभाग के पास भेज दिया.

नीतीश कुमार का जनता दरबार

मुख्यमंत्री आज स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग, श्रम संसाधन विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.