बेतिया में तीन बच्चों के साथ महिला डूबी, मां और बेटी की ला’श ब’रामद

पश्चिम चंपारण: बिहार के बेतिया में सिकहरना नदी में डूबने से मां और दो बच्चों की मौत हो गई. लौरिया नगर पंचायत में एक महिला अपने दो बेटे और एक बेटी के साथ नदी में डूब गई. जिसमें सभी लोगों की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मां और बेटी के शव को नदी से बाहर निकाल दिया हैं. जबकि 2 बच्चे अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है.

Thumbnail imageमां समेत तीन बच्चों की मौत

बेतिया के सिकहरना नदी में मां समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. बताया जाता है कि लौरिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 की निवासी कमलेश महतो की पत्नी आरती देवी अपने दो बेटे और एक बच्ची के साथ जाकर सिकरहना नदी में डूब गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सिकरहना नदी से मां और बेटी के शव को नदी से बाहर निकाल दिया है. वहीं दो बच्चें अभी तक लापता है. जिनकी तलाशी के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगा दिया गया है.

पुलिस ने शुरु की छानबीन

स्थानीय लोगों ने बताया कि एसडीआरएफ को सूचना दी लेकिन अभी तक नहीं पहुंचें हैं. इसी कारण मौजूद ग्रामीणों में आक्रोश है. हालांकि अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है कि आखिर ये मां और तीनों बच्चें क्यों और कैसे नदी में डूबे. हालांकि पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.