फरदो आउटलेट पर ऊंचा कल्वर्ट का निर्माण दुर्घटनाओं को दे रहा न्योता, जिला व निगम प्रशासन कुंभकर्णी नींद में

मुजफ्फरपुर : शहर के वार्ड नंबर-27 मझौलिया रोड में फरदो आउटलेट के ऊपर लोगों की सुविधा के निर्माण किए जा रहे कलवर्ट मुसीबत बन गई है।

दरअसल छह माह से चल रहे इस निर्माण का जैसे-तैसे काम भी पूरा नहीं हुआ है और अब सड़क से तीन फुट ऊंचा कलवर्ट का निर्माण कर मोहल्लावासियों के लिए समस्या खड़ी कर दी गई है। हाल यह है कि स्कूली बच्चों और अभिभावकों के अलावा स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

स्थिति यह है कि 20 मीटर एप्रोच रोड नहीं बनने से 50 से 100 मीटर की दूरी तय करने के लिए आधा से एक किलोमीटर तक चक्कर काटना पड़ रहा है। जबकि जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन कुंभकर्णी नींद में है।

कुछ स्थानीय लोगों ने कल्वर्ट निर्माण के बाद दोनों तरफ एप्रोच रोड निर्माण की मांग को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। तब आनन-फानन में बुडको और नगर निगम की ओर से मिट्टी भरकर निर्माण शुरू की गई, लेकिन छह माह में भी अभी तक काम अधूरा ही है। इससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

वार्ड की कई बढ़िया सड़क को पानी का पाइपलाइन बिछाने के नाम पर काटकर बर्बाद कर दिया गया है। यहीं नहीं जर्जर हो चुकी मझौलिया रोड पर भी ध्यान नहीं है।

जगह-जगह गड्ढे के कारण हर रोज लोग गिर कर चोटिल हो रहे है। मगर इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए न जिला प्रशासन न ही निगम प्रशासन ध्यान नहीं दे रहे है। वहीं स्थानीय लोग लंबे समय से इन समस्याओं को झेलने के लिए बेबस है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading