औरंगाबाद में 131 लीटर अंग्रेजी श’राब ब’रामद, दो त’स्कर गि’रफ्तार

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में शराब की बड़ी खेप बरामद की गई. पुलिस ने 131.5 लीटर शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सूचना के आधार पर आपकी मोड़ के समीप से चार पहिया टाटा इंडिगो वाहन से भारी मात्रा में शराब को जब्त किया. पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है. थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद ने बताया कि सूचना के आधार पर मद्य निषेध टीम ने आमस और कासमा के बीच आपकी मोड़ के पास छापामारी अभियान चलाया था. वहां चार पहिया वाहन आमस की तरफ से आ रहा था. उसे रोक कर तालाशी ली गई तो उससे शराब मिली.

Thumbnail imageपुलिस ने चलाया अभियान

पुलिस बल के सहयोग से लाइनर मोटरसाइकिल चालक को हिरासत लेते हुए, चार पहिया वाहन को रोका गया. वह पुलिस को देखकर भागने में लगा, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से दो व्यक्ति को पकड़ लिया गया. दोनों व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो बोधगया थाना के सहुनी गांव निवासी नौलेश यादव एवं इमामगंज थाना के गिजन गांव निवासी अनुज कुमार बताया.

झारखंड से लाकर बेचते थे शराब

हिरासत में लिए गए दोनों लोगों बताया कि झारखंड से माल खरीदकर बिहार में लाकर बेचते हैं. वही चार पहिया वाहन की तलाशी ली गई तो अंग्रेजी शराब की 750ml के 59 बोतल, 180ml के 96 बोतल, 350ml के 187 बोतल, कुल 131.5 लीटर बरामद किया गया. मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत दोनों कारोबारी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

मद्य निषेध टीम ने आमस और कासमा के बीच आपकी मोड़ के पास छापामारी अभियान चलाया था. वहां चार पहिया वाहन आमस की तरफ से आ रहा था. उसे रोक कर तालाशी ली गई तो उससे 131.5 लीटर शराब मिली. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.