छठ से ठीक पहले गंगा का जलस्‍तर ब’ढ़ने से छठ व्रतियों के लिए प’रेशानी, घाट हो गए ख’तरनाक

पटना।  दिवाली और छठ से ठीक पहले गंगा का जलस्‍तर बढ़ने से बिहार में छठ व्रतियों की प’रेशानी बढ़ सकती है। पटना और बेगूसराय के कई घाटों पर गंगा का जलस्‍तर ख’तरे के नि’शान को पार कर गया है। बक्‍सर से भागलपुर तक गंगा का ज’लस्‍तर बढ़ रहा है। इससे घाट ख’तरनाक हो गए हैं।

बिहार में लगातार बढ़ रहा है गंगा का जलस्‍तर। फाइल फोटो

पटना में गांधी घाट पर शुक्रवार की शाम तक गंगा का ज’लस्तर ख’तरे के नि’शान को पार कर सकता है। हाथीदह में तीन दिनों से गंगा का पानी ख’तरे के निशान से उपर बह रहा है। दीघा से मनेर तक ज’लस्तर में वृ’द्धि जारी है। केंद्रीय जल आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को पटना में गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र मात्र 12 सेंटी मीटर नीचे था।
शुक्रवार को यहां खतरे के निशान 48.60 से मात्र दो सेंटीमीटर नीचे रह सकता है। 15 अक्टूबर तक खतरे के निशान से 17 सेंटीमीटर तक उपर पहुंचने का अनुमान है। हाथीदह में गुरुवार को खतरे के निशान से 17 सेंटी मीटर उपर था। 15 अक्टूबर तक 31 सेंटीमीटर उपर पहुंचने की संभावना है। दीघा घाट पर खतरे के निशान से नीचे था यहां 22 सेंटी मीटर बढऩे की संभावना है। मनेर से बक्सर तक गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी रहने की संभावना है।
विगत दो दिनों से बक्सर में एकबार फिर गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। गुरुवार की शाम तक चार सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से शाम चार बजे 57.20 मीटर जलस्तर रिकार्ड किया गया है। इस संबंध में मिली सूचना के अनुसार फिलहाल गाजीपुर से लेकर इलाहाबाद तक सभी जगह समान रूप से जलस्तर में वृद्धि हो रही है।
केंद्रीय जल आयोग बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर की दोपहर बाद से जलस्तर में पहले एक सेमी की रफ्तार से वृद्धि शुरू हुई थी। इस बीच लगातार बढ़ते हुए जलस्तर अपने न्यूनतम स्तर से करीब एक मीटर उपर आ गया था।
जबकि गुरुवार की सुबह से अचानक रफ्तार बढ़कर चार सेंमी प्रति घंटा की हो गई। जल आयोग से मिली सूचना के अनुसार बुधवार की सुबह नौ बजे तक एक सेमी की रफ्तार से 56.56 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया था।
इधर गुरुवार की सुबह से चार सेंमी की रफ्तार से वृद्धि होते हुए शाम चार बजे तक 57.20 मीटर जलस्तर पहुंच गया। माना जा रहा है कि हाल के दिनों में उतराखंड समेत अन्य प्रदेशों में हुई भारी बारिश के कारण जलस्तर में वृद्धि हो रही है। इस बीच मिली सूचना के अनुसार कन्नौज और फतेहगढ़ में गंगा चेतावनी बिंदु से आगे अब खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading