मुजफ्फरपुर : ए एस जी नेत्र चिकित्सालय मुजफ्फरपुर की ओर से 20 अक्टूबर को शहर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
यह जागरूकता रैली सुबह 5:30 बजे हाथी चौक ए एस जी नेत्र चिकित्सालय से शुरू होकर पानी टंकी चौक, मिठनपुरा होते हुए अघोरिया बाजार तक जाएगी।
इस दौरान लोगों को अपने आसपास स्वच्छता रखने के साथ ही शहर को स्वच्छ रखने में योगदान देने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी केंद्र के प्रमुख डॉ.अमरेंद्र कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि इस स्वच्छता रैली निकालने का उद्देश्य घर ही नहीं शहर को भी स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरूक करना है। बता दें कि देशभर के 19 राज्यों के 40 शहरों में एक साथ यह स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इस जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के अलावा शहर को स्वच्छ रखने के बारे में प्रेरित भी किया जाएगा।






