मुजफ्फरपुर : वार्ड नंबर-7 की निवर्तमान वार्ड पार्षद सुषमा देवी ने नगर निगम प्रशासक मुजफ्फरपुर को ई-मेल भेजकर वार्ड में जमादार नियुक्त करने की मांग की है।
बताया गया है कि वार्ड-सात में जमादार की नियुक्त नहीं होने से निगम सफाईकर्मियों को सफाई कार्य में परेशानी हो रही है।
यहीं नहीं जमादार नहीं होने के कारण वार्ड के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निवर्तमान पार्षद सुषमा देवी ने नगर निगम प्रशासक से पर्व को देखते हुए विशेष ध्यान देकर वार्ड में अविलंब जमादार की नियुक्ति के लिए आग्रह किया है। ताकि वार्ड में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से हो सके।





