ना’बालिग को घर से बुलाकर गैं’गरेप, सात लड़कों ने स्कूल में दिया घ’टना को अंजाम

जान-पहचान वाले किसी शख्स ने नाबालिग लड़की को फोन कर गांव के ही सरकारी स्कूल में बुलाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. वारदात के बाद पीड़िता ने परिवार को आपबीती सुनाई जिसके बाद पीड़िता के बयान के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ जयनगर थाने में केस दर्ज किया गया. पुलिस ने इस केस में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि चार फरार हैं.

बरेली: महिला का आरोप, जेठानी ने नशा देकर देवर से कराया दुष्कर्मआरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है. नाबालिग के साथ दरिंदगी का ये सनसनीखेज मामला मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में सामने आया है. पीड़ित परिवार के मुताबिक नाबालिग लड़की को किसी शख्स ने फोन करके गांव के ही सरकारी स्कूल में बुलाया और फिर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता के बयान के आधार पर जयनगर थाने में 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. जयनगर थाना प्रभारी अमित कुमार के मुताबिक मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मोहम्मद तौसीफ, मोहम्मद रब्बानी और मोहम्मद अफजल नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,वहीं चार आरोपियों की तलाश जारी है.

मामले से जुड़े बाकी के चार आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके आधार पर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. तमाम संभावित ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी लगातार चल रही है. एसएचओ अमित कुमार का का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading