डें’गू के मरीजों की संख्या बढ़कर 41,बचाव व उपचार की तैयारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अ’लर्ट, विस्तार से जानें…

मुजफ्फरपुर में डें’गू के मरीजों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। पांच मरीजों को एसकेएमसीएच में भर्ती किया गया है। सभी दिल्ली, मंबई व पटना से यहां आने के बाद बीमार हुए हैं। डें’गू के इलाज की तैयारी की ज’मीनी ह’कीकत विभागीय दावे से बिल्कुल अलग है। अब तक जिले के 16 में से 12 प्रखंड डें’गू की चपेट में आ गए हैं।

मुजफ्फरपुर में डेंगू मरीजों का एसकेएमसीएच में चल रहा इलाज। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीरएसकेएमसीएच परिसर डेंगू का हाट स्पाट बन गया है। यहां पर दस मरीजों की पहचान हुई है। प्रखंडों से मरीज आ रहे हैं लेकिन अब तक वहां जांच किट नहीं भेजा गई है।

इस बीच सदर अस्पताल में 10 संदिग्धों की जांच हुई उसमें तीन में डेंगू की पुष्टि हुई। मरीज की पहचान होने के बाद एलिजा जांच के लिए एसकेएमसीएच में उनके नमूने को जांच भेजा जा रहा है।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने बताया कि 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट आ जाती है। यहां पर जांच किट की कमी नहीं है। एसकेएमसीएच के अधीक्षक डा. बीएस झा ने डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया।

बताया कि यहां दवा व जांच की पूरी व्यवस्था है। सिविल सर्जन डा.यूसी शर्मा ने कहा- डेंगू को लेकर पीएचसी स्तर पर अलर्ट किया गया है। आशा के जरिए मरीज पर निगरानी की जा रही है। आम लोगों से अपील है कि मच्छरदानी लगाकर ही सोएं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading