अब डीएमसीएच परिसर में कम होगा डेंगू का खतरा, अस्पताल प्रबंधन ने किये इंतजाम

बिहार में डेंगू के खतरे को देखते हुए दरभंगा डीएमसीएच अस्पताल अलर्ट मोड में है. इसी क्रम में दरभंगा डीएमसीएच दो फाॅगिंग मशीन ले रही है. इससे दरभंगा डीएमसीएच परिसर में दिन में दो बार फाॅगिंग किया जाएगा. दरभंगा डीएमसीएच अधीक्षक डॉ.हरिशंकर मिश्रा ने बताया कि इस फाॅगिंग मशीन का इस्तेमाल डीएमसीएच परिसर में किया जाएगा. यह निर्णय डेंगू के बढ़ते मरीज के कारण लिया गया है.

Dengue patients reached beyond 200 in Gurgaon : गुड़गांव में डेंगू की मार,  200 के पार पहुंचा आंकड़ानगर निगम में संसाधन की कमी को लेकर निर्णय

नगर निगम में संसाधन की कमी औरडेंगू के खतरे को देखते हुए डीएमसीएच में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दो फाॅगिंग मशीन खरीदी जा रही है. बताते चलें कि पहले फॉगिंग मशीन के लिए शहरी क्षेत्र में नगर निगम को लगाया जाता था, लेकिन आए दिन डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है . जिसके तहत दरभंगा डीएमसीएच में दो फागिंग मशीन दी जा रही है.

मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया निर्णय

दरभंगा डीएमसीएच अधीक्षक डॉ हरिशंकर मिश्रा ने बताया कि फाॅगिंग मशीन का इस्तेमाल डीएमसीएच परिसर में किया जाएगा. वह भी दिन में दो बार. जिससे कि डेंगू के मच्छर अस्पताल परिसर में ना बढ़ सके और ना ही इसकी प्रजनन क्रिया हो सके. आगे उन्होंने बताया कि फागिंगके लिए दरभंगा नगर निगम को दिया गया था. क्योंकि दरभंगा नगर निगम क्षेत्र काफी बड़ा है और संसाधन कम है. इसके लिए हम लोगों ने अपने स्तर से फागिंग की व्यवस्था की है.

गौरतलब है कि जिले में भी आए दिन डेंगू के मामले देखने को मिल रहे हैं. हालांकि उसमें से ज्यादातर मरीज बाहर जैसे दिल्ली, मुंबई , पंजाब, चंडीगढ़ से आए हुए हैं. कुछ स्थानीय मरीजों के भी संख्या देखी जा रही है. जिसको लेकर दरभंगा डीएमसीएच अधीक्षक के द्वारा पूरी तरह एहतियातन बरती जा रही है. पहले 10 बेडों वाली डेंगू वार्ड संचालित किया जा रहा था. जिसे बढ़ाकर अब 40 बेड कर दिया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading