गोपालगंज. बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां थावे स्थित डायट के लेक्चरर मदन मोहन राय ने खुदकुशी कर ली है. नगर थाना क्षेत्र के अधिवक्ता नगर मोहल्ले में किराए के मकान में मदन मोहन ने खुदकुशी की है. बताया जाता है कि उन्होंने रस्सी का फंदा बनाकर पंखा से लटकते हुए खुदखुशी कर ली. मृतक लेक्चरर यूपी के आजमगढ़ जिला के रहने वाले थे. उनका शव कमरे में ही पड़ा है. कमरे के बाहर मृतक का चप्पल मिला है.
पुलिस ने परिजनों को इस घटना की सूचना दी है. जिस कमरे में लेक्चरर ने सुसाइड किया है, उस कमरा का दरवाजा अंदर से लॉक है. पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है, इसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला जाएगा. मदन मोहन राय 2 जुलाई 2020 से गोपालगंज के थावे डायट में कार्यरत हैं. डायट के प्राचार्य अनुराग मिश्र ने बताया कि अधिवक्ता नगर मोहल्ले में किराये के मकान में तीसरी मंजिल पर लेक्चरर मदन मोहन राय रहते थे. उसी मकान में प्राचार्य भी दूसरी मंजिल पर रहते हैं.
बताया जाता है कि सोमवार की रात खाना खाने के बाद सब कुछ ठीक-ठाक था. मृतक मदन मोहन राय ने मंगलवार को फास्टिंग रहने के लिए बाजार से फल खरीदा और कमरे में पहुंचने के बाद देर रात ही सुसाइड कर ली. खुदकुशी की घटना की जानकारी मिलते ही नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे. इंस्पेक्टर ने जांच करने के बाद कमरे के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी है. नगर इंस्पेक्टर ने कहा कि मामला खुदकुशी का है, इसलिए पुलिस कई बिंदु पर जांच कर रही है.





