मुजफ्फरपुर। कच्ची पक्की रोड में सरकार की जमीन का अ’तिक्रमण करने वाले 40 मकानों को चिह्नित किया गया है। इसके अतिक्रमित हिस्से को तोड़ा जाएगा । इन मकानों में से 25 आवासीय एवं 15 व्यावसायिक हैं।
अ’तिक्रमण के कारण कच्ची पक्की रोड से होकर आउटलेट नाला का निर्माण नहीं हो पा रहा है । आउटलेट का काम कर रही एजेंसी एवं बिहार आधारभूत संरचना निगम के पदाधिकारियों की शिकायत पर नगर निगम द्वारा सड़क की मापी की जा रही है।

सोमवार के नगर निगम के अमीन संजय कुमार ने हनुमान मंदिर से माई स्थान तक 350 मीटर तक सड़क की मापी की । मकानों के अतिक्रमित भाग पर नि’शान लगाया।
अमीन ने कहा कि चिह्नित 40 मकानों द्वारा 50 सेमी से ढाई मीटर तक अ’तिक्रमण कर प’क्का निर्माण करा लिया गया है । अमीन ने कहा कि मकान मालिकों एवं भू-स्वामियों को मकान का अ’तिक्रमित भाग तो’ड़ने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर निगम द्वारा तो’ड़ दिया जाएगा। मुजफ्फरपुर शहर में अ’तिक्रमण एक गं’भीर स’मस्या है।
इस क्षेत्र में ऐसे लोग भी चि’ह्नित किए गए हैं जिन्होंने जमीन अधिग्रहण का मुआवजा लेने के बाद में उसकी बिक्री भी कर दी । पूर्व नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने इसकी फाइल जिला भू- अर्जन विभाग से मांगी थी । जांच में यह बात सामने आई कि आ’उटलेट के पास ही अ’धिग्रहण की गई जमीन की बिक्री कर दी गई है।
कच्ची पक्की में ही एनएचएआइ की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई दुकानों को नहीं हटाया जा सका है। एनएच-28 के फोरलेन बनने में यह बाधा बनी हुई है । कच्ची पक्की से माधोपुर सुस्ता जानी वाली सड़क के पास से यह अतिक्रमण हटाया जाना है । कई बार नोटिस के बाद भी इसे हटाया नहीं जा सका ।


