‘हेहर’ और ‘हॉरर’ के बीच, बिहार हो रहा टॉ’र्चर, RJD और BJP ने गढ़ी सियासी ह’मले की नई परिभाषा

पटना: बिहार में महागठबंधन सरकार में शामिल राजनीतिक दलों और बीजेपी के बीच वार पलटवार का खेल जारी है। हालांकि बीजेपी के निशाने पर इस बार राष्ट्रीय जनता दल से अधिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है लेकिन गाहे-बगाहे आरजेडी की ओर से भी बीजेपी के नेताओं पर बयानबाजी की जाती है। इस बार राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी जो पार्टी में बाबा के नाम से भी प्रसिद्ध है उन्होंने बिहार के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर कटाक्ष किया है।

Sushil Kumar Modi Says NPR Update Process Will Start In Bihar On 15 May And Continue Till 28 May - सुशील मोदी बोले- बिहार में 15 से 28 मई के बीच अपडेट होगा NPR

शिवानंद तिवारी ने सुशील मोदी को बताया ‘हेहर बच्चा’

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि बिहार की राजनीति में सुशील मोदी ‘हेहर’ बच्चे की तरह है। उन्होंने हेहर का अर्थ समझाते हुए कहा कि इसका मतलब यह होता है कि वह बच्चा मार भी खाएगा और कहेगा कि अबकी बार मुझे मार कर दिखाओ। शिवानंद तिवारी ने कहा कि बिहार की राजनीति में सुशील कुमार मोदी की स्थिति शुरू से ही ‘हेहर’ बच्चे की तरह रही है। उन्होंने यह भी कहा कि लालू यादव के शासनकाल में भी सुशील कुमार मोदी इसी तरह बयान बाजी करते रहते थे लेकिन उनकी कोई नहीं सुनता था।

सुशील मोदी को ‘हेहर बच्चा’ क्यों कहा शिवानंद तिवारी ने

शिवानंद तिवारी ने कहा कि सुशील मोदी का कहना है कि तेजस्वी ने कोर्ट से माफ़ी माँगी, उसके बाद उनको ज़मानत मिली। जबकि अदालत का फ़ैसला उपलब्ध है। उसमें कहीं माफ़ी का जिक्र ही नहीं है लेकिन सुशील मोदी तो हेहर हैं। मार खायेंगे लेकिन कहेंगे कि अबकी बार मार कर देखो। उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी उन्हें सुशील मोदी पर तरस भी आता है। क्योंकि सुशील मोदी उनके आंदोलन का साथी रहे है। शिवानंद तिवारी ने कहा कि सुशील मोदी मेरे साथ जेल में भी रहे हैं। वह इतना सीनियर हैं लेकिन छपास के रोग ने उनको उपहास का पात्र बना दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading