बिहार में सत्ता बदली पर नहीं बदला प्रशासन का तेवर….

नवादा जिले के रजौली प्रखंड अंतर्गत हरदिया पंचायत पहुंचे जहानाबाद , घोसी के विधायक सह भाकपा माले राज्य कमेटी के सदस्य रामबली सिंह यादव ने गरीब- गुरबा का घर, झोपड़ी उजाड़े जाने पर आपत्ति जताई है उन्होंने कहा कि बिहार में पिछली सरकार जो भाजपा के साथ चल रही थी वह बुलडोजर पार्टी के रूप में भाजपा जानी जाती है। गरीबों को न्याय मिले, उनके घर को उजाड़ने का काम बंद हो, इसे लेकर वह शुरू से उनकी पार्टी आंदोलनरत रही है।

गरीबों के टूटे घर को देखते रामबली सिंह यादवहरदिया में घर तोड़ना उचित नहीं

अब जबकि बिहार में महागठबंधन की सरकार है जिसमें भाकपा माले का भी समर्थन है, तो ऐसे में वह वह कदापि नहीं चाहेंगे कि उनके मूल विचारों को आघात पहुंचे । उन्होंने कहा कि वह प्रतिनिधि के रूप में रजौली में गरीबों का घर जो उजाड़ा जा रहा है उसे देखने और जांच करने आए हैं। रजौली के हरदिया में जिस तरह से गरीब-गुरबा का घर तोड़ा गया है वह उचित नहीं है। उनकी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य सरकार के मुखिया से इस मामले में मिलेगा और मांग करेगा कि गरीबों का घर नहीं उजाड़ा जाए।

कहीं सुरक्षित जगह करें पुनर्वासित

यदि बहुत जरूरत हो तो पहले उन्हें कहीं सुरक्षित जगह पर पुनर्वासित किया जाए। घोसी विधायक के साथ कई पार्टी नेता उपस्थित रहे। गौरतलब है कि रजौली के हरदिया पंचायत में 125 घर को हटाने का निर्देश हाईकोर्ट से जारी हुआ है। जिसके बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई किए हैं। अभी तक दर्जन भर से अधिक घर तोड़े जा चुके हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading