मुजफ्फरपुर:यूनिवर्सिटी की बड़ी लापरवाही, स्टोर रूम में सड़ रहीं करीब 25 लाख कॉपियां….

मुजफ्फरपुर के बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय में लापरवाही की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है, जहां स्टोर रूम में करीब 25 लाख कॉपीयां सड़ रही है. जिससे कहीं ना कहीं बच्चों के भविष्य पर भी खतरा है. विश्वविद्यालय के स्टोर रूम में ये सारी कॉपियां बर्बाद हो रही है. दरअसल मुजफ्फरपुर के  बीआरएबीयू (BRABU) के स्टोर रूम में करीब 25 लाख उतरपुस्तिकाएं रख रखाव के अभाव में सड़ रही है. इसमें कई सत्र की कॉपीयां है.

ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि अगर किसी परीक्षार्थी को अपनी उत्तर पुस्तिका रिचेक कराई हो तो उसकी कॉपी कहाँ से लाई जाएगी. स्टोर रूम में नई ओएमआर सीट भी बर्बाद हो रहें हैं. बारिश की वजह से कई बार पानी अंदर चला जाता है जिससे कॉपीयां गल जा रही है. कई बार तो इस अंधरे हॉल में जहरीले सांप भी आ चुके हैं.

वहीं मामले को लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजय कुमार ने बताया कि ये पुरानी कॉपियां हैं और टेंडर के अभाव में इस अवस्था में है. उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षो से टेंडर नहीं हो सका है, जिसकी वजह से ये ऐसे पड़ी हुई है. वहीं उन्होंने बताया कि हाल के सत्रों की उत्तरपुस्तिकाए सुरक्षित रखी हुई हैं. उन्होंने बताया कि बीते कई सालों से कॉपियों का टेंडर नहीं हो सका है, जिसकी वजह से कई वर्षों की कॉपियां इस हालत में है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading