बिहार के भोजपुर में स्कूल वैन दो म’नचलों ने घु’सकर स्कूली छात्राओं के साथ छे’ड़खानी की घ’टना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र में स्कूल वैन में सवार छात्राओं के साथ छे’ड़खानी कर भाग निकले।
हालांकि, पुलिस ने नागरिकों के सहयोग दो दोनों म’नचलों को गि’रफ्तार कर लिया है। इसे लेकर संबंधित थाना में प्रा’थमिकी कराई गई है।
बुधवार की सुबह नवादा क्षेत्र से एक निजी विद्यालय का स्कूल वैन छात्र-छात्राओं को लेकर जा रहा था कि उसी दौरान म’नचले गाड़ी को रु’कवाकर ज’बरदस्ती गाड़ी पर बैठने की कोशिश करने लगे।
गाड़ी पर नहीं बैठने देने पर दोनों मनचलों ने छात्राओं के साथ अ’भद्र व्य’वहार किया। जिसे देखकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा युवकों को प’कड़ने की कोशिश की गई लेकिन दोनों ही भाग निकले।

जिसे ग्रामीणों ने पीछा कर एकवारी के समीप मनचलों को पकड़ कर सहार पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में चौरी थाना क्षेत्र के धनछुहां निवासी गोलू कुमार और कनपहरी निवासी रवि राय को गि’रफ्तार किया है।
मैजिक चालक की लिखित शिकायत पर दोनों युवकों पर स्थानीय थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने न्यायिक हि’रासत में भेज दिया है।
इस संबंध में सहार थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मैजिक चालक की शिकायत पर दोनों युवकों को गि’रफ्तार किया गया है।


